Monday, March 27, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशप्रदेश कांग्रेस सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने टिकट न मिलने पर छोड़ी...

प्रदेश कांग्रेस सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने टिकट न मिलने पर छोड़ी पार्टी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी हो गई है, वहीं दूसरी ओर लिस्ट में नाम न मिलने पर कांग्रेस के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने भी पहली लिस्ट में नाम न मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों से त्याग कर दिया है।

इस्तीफा देने के बाद उन्होने कहा है कि वे दोबारा अब कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होगे। आदित्य विक्रम सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर कार्यरत रहें है और सराज विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के रूप में भी कार्य करते थें। कांग्रेस सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने बंजार विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की थी और वह बीते पांच सालों से पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे थे।

नाराज होकर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी के द्वारा बंजार विधानसभा से पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते नाराज होकर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी से त्याग कर दिया है और उसे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तक भी पहुंचाने के लिए भेज दिया है।

कांग्रेस पार्टी में शामिल कार्यकतार्ओं का कहना है कि अगर आदित्य विक्रम सिंह को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं करती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे और इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में अब आदित्य विक्रम सिंह की नाराजगी बंजार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर खाई में कार गिरने से 3 की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular