Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल के नारकंडा के 2 युवा ट्रैकरों की हिमस्खलन के दौरान मौत

हिमाचल के नारकंडा के 2 युवा ट्रैकरों की हिमस्खलन के दौरान मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के दो युवा ट्रैकर और स्कीइंग खिलाड़ियों की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी डांडा-2 पर्वत चोटी पर गत मंगलवार को हुए हिमस्खलन के दौरान मृत्यु हो गई है। दोनों मृतक शिमला के नारकंडा के रहने वाले थे। इसके साथ ही नारकंडा के ही रहने वाले कर्नल दीपक वशिष्ठ अब तक लापता हैं।

शिवम नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस माउंटेनियरिंग का कर रहा था कोर्स

जानकारी के मुताबिक, राजधानी शिमला के नारकंडा के रहने वाले शिवम कैंथला (27) और अंशुल कैंथला की इस हादसे में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस माउंटेनियरिंग का कोर्स कर रहा था। हादसे की खबर परिवार को मिलते ही वह अगले ही दिन उत्तरकाशी पहुंच गए थे। शवों को शुक्रवार के दिन हर्षिल से उत्तरकाशी लाने के बाद चार में से दोकी शिनाख्त हो चुकी थी। लेकिन जब बाकि दोनों शवों की शिनाख्त की गई तो एक शव शिवम का निकला।

आज भी चलता रहेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

शनिवार को शवों का ढूंढने के लिए 5वें दिन भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 26 शव को बरामद किया गया हैं। जिसमें चार शव को ही जिला मुख्यालय लाया गया हैं। मौसम के ठीक रहने के बाद ही बाकि के 22शवों को भी रेस्क्यू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में छह दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका, शुक्रवार के दिन हुई बूंदाबांदी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular