Saturday, April 1, 2023
HomeHimachal Result 2022Himachal Pradesh Result 2022: कांग्रेस किसे बनाएगी मुख्यमंत्री ? प्रतिभा सिंह दौड़...

Himachal Pradesh Result 2022: कांग्रेस किसे बनाएगी मुख्यमंत्री ? प्रतिभा सिंह दौड़ में सबसे आगे..

- Advertisement -

Himachal Pradesh Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की में अब तक कांग्रेस पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है। वहीं बीजेपी भी कुछ हद तक मजबूत स्थिति में है। जिसको लेकर अब  प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही ही कांग्रेस में घमासान मचने लगा था। सीएम पद की दावेदारी को लेकर एक बार फिर से सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह आमने सामने नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस निकली आगे, बीजेपी बिछड़ती हुई, आप-0, जानें ताजे आकड़े

Himachal Pradesh Result 2022: मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रतिभा सिंह आगे

हिमाचल कांग्रेस की सरकार  में मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे पहला नाम हिमाचल कांग्रेसअध्यक्ष प्रतिभा सिंह निकल कर सामने आ रहा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र सिंह के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा। पार्टी लगातार वीरभद्र विकास मॉडल को आगे बढ़ाने की बात करती रही। ऐसे में वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं।

यह भी पढ़े: Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की सरकार’ प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह का दावा

लेकिन उन्होंने विधायक का चुनाव नहीं लड़ा है। यदि वे मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें निहित प्रक्रिया के तहत छह महीने के अंदर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना होगा। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और हिमाचल के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल भी मुख्यमंत्री की दौड़ में है।

Himachal Pradesh Result 2022: अब तक के रुझान

कांग्रेस- 39
बीजेपी-26
आप- 0
अन्य- 03

यह भी पढ़े:Himachal Result 2022: काउंटिंग के बीच एक्शन में कांग्रेस,भूपेंद्र हुड्डा-भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला जाएंगे शिमला

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular