Saturday, April 1, 2023
HomeHimachal Result 2022Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की सरकार' प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य...

Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की सरकार’ प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह का दावा

- Advertisement -
Himachal Result 2022: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। जिसके चलते कांग्रेस-बीजेपी के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई और कांग्रेस ने भारी मतों से बढ़त बनाई।

वहीं रुझानों को देखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह कहा कि, ‘रुझान आ रहे हैं, लेकिन अब लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमें अपने चुनावी वादे याद हैं और आने वाले समय में हम उसे पूरा भी करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस की जीत प्रदेश के हर वर्ग की जीत है। हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने जिस तरह विकास किया है। उसी मॉडल को हिमाचल कांग्रेस की सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता से जो भी वादे किए हैं। उन्हें सत्ता में आने के बाद जरूर पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस निकली आगे, बीजेपी बिछड़ती हुई, आप-0, जानें ताजे आकड़े

Himachal Result 2022: अब तक के रुझान

कांग्रेस- 39
बीजेपी-26
आप- 0
अन्य- 03

यह भी पढ़े:Himachal Result 2022: काउंटिंग के बीच एक्शन में कांग्रेस,भूपेंद्र हुड्डा-भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला जाएंगे शिमला

Connect With Us : Twitter Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular