India News (इंडिया न्यूज़), Health Tips: करेला कड़वाहट कई लोगों को परेशान करती है। इसके चलते ये लोगों को पसंद नहीं होता है। लेकिन ये सभी जनते है कि करेला हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अधिक फायदेमंद होता है।डायबिटीज पेसेंट के लिए तो करेला किसी वरदान से कम नहीं होता है। करेला में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है। वहीं अगर आप करेले का सेवन करना चाहते है तो इसकी सब्जी या जूस के रुप में इसका सेवन कर सकते हैं।
बनाए करेले का जूस
करेले का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले ताजे करेलों को छील लें। इसके बीज अलग करके आधे घंटे तक पानी में भिगो कर रखें। इसके बाद करेले को जूसर में डालें और इसके साथ थोड़ा नींबू का रस और आधा चम्मच नमक डाल कर जूस बनाएं, फिर आप जूस में थोड़ा शहद डाल सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने वालों को खुद शरीर में इसके फायदे नजर आते हैं।
जाने करेले के फायदें
- डायबिटीज के मरीज को नियमित रूप से करेले का जूस पीना चाहिए। इससे बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं। करेले का जूस शरीर में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। यह शरीर में इंसुलिन को भी एक्टिव करता है।
- करेले में एंटी डायबिटिक्स प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसमें मौजूद चरनटीन से खून में ग्लूकोज का लेवल कम होता है।
- करेले में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट जैसे- विटामिन ए और विटामिन सी पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। करेले के सेवन से स्किन ग्लो करने लगती है।
- फाइबर से भरपूर करेले के जूस में न्यूट्रिएंट्स की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। जिससे आपको लंबे समय तक भूख नही लगती है। साथ ही आप कैलोरी की बहुत कम मात्रा का सेवन करती है।
- करेला गर्मियों के मौसम की खुश्क तासीर वाली सब्जी होती है। इसमें फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। एक महीने तक इसके प्रतिदिन सेवन से पुराने से पुराने कफ बनने की शिकायत दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें- Disadvantage Of Eating Ginger: अदरक का ज्यादा सेवन करना भी हो सकता हैं आपके लिए नुकसानदायक, तो हौ जाएं सावधान!