इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Petrol-Diesel Price Today 4 April 2022 भारत में इंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 40 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर सीएनजी की कीमत में भी आज 2.5 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है। पिछले 14 दिनों में 12वीं बार तेल के दाम बढ़े हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 103.81 रुपए प्रति लीटर और 95.07 रुपए प्रति लीटर है।
सीएनजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में इतनी
जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.07 रुपये (43 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर है।(Petrol-Diesel Price Today 4 April 2022) इस बीच, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी दिल्ली में संपीड़ित प्राकृतिक गैस की कीमत में 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। आज, 4 अप्रैल से लागू होने वाली नई कीमत के साथ, सीएनजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 64.11 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।
Petrol-Diesel Price Today 4 April 2022
Read More : Sirmaur Police Big Achievement: अवैध खनन करते पकडे दो वाहन , 70 हजार जुर्माना वसूला
Read More : Jan Manch Program in Solan: जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना जनमंच का उद्देश्य : वीरेन्द्र कंवर