Tuesday, May 30, 2023
Homeकाँगड़ाAjay solanki: विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में सुनी जनसमस्याएं

Ajay solanki: विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में सुनी जनसमस्याएं

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Ajay solanki, नाहन: नाहन में आज विधायक अजय सोलंकी (Ajay solanki) ने अपने कार्यालय में जनसमस्याएं को सुना और लोगों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान कई समस्याओं का निपटारा भी किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने जिला सहित प्रदेश में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध आमजन से भी प्रशासन को सहयोग देने का आवाहन भी किया। प्रदेश में नशा के खिलाफ काफी बढ़-चढ़कर अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदेश में आए दिन एक न एक लोग भांग व गांजे के साथ पकड़े जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश में 152 ग्राम हिरोइन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से दूर करके उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को नशे से हटके खेल के क्षेत्र में ले जाया जा रहा है। इससे प्रदेश नशा मुक्त होगा साथ ही खेल के क्षेत्र में भी नए-नए कीर्तिमान हासिल करेगा।

सरकार नशेे खिलाफ उठा रही कदम

विधायक अजय सोलंकी (Ajay solanki) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार नशे के विरुद्ध कड़े कदम उठा रही है ओर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके अलावा जो लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं उनके इलाज हेतु नाहन या फिर इसके आसपास में नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित करने हेतु सरकार को प्रोपोजल भेजा जाएगा। वहीं प्रदेश के कई कॅालेजों की तरफ से भी लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े- Himachal Weather: प्रदेश का बिगड़ रहा हैं मौसम, भारी बारिश, ओलावृष्टि…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular