Friday, June 9, 2023
Homeकाँगड़ाCM Sukhu: सीएम सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार की तरफ किया इशारा, बोले-...

CM Sukhu: सीएम सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार की तरफ किया इशारा, बोले- जल्द बनाऊंगा 11 की टीम

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), CM Sukhu, कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से कैबिनेट विस्तार का लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन कैबिनेट विस्तार के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं पहली बार सीएम के पद पर सत्ता संभालने वाले सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान अपनी टीम को 11 सदस्यीय बनाने की बात कही है। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा कि वह कैप्टन हैं और जल्द ही अपनी टीम को 11 सदस्यीय बना लेंगे।

सीएम (CM Sukhu) ने कहा कि बिना टीम के काम नहीं होता है और वह टीम को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही टीम को पूरा करके मैदान में उतरेंगे। सीएम अपने कांगड़ा प्रवास और दिल्ली दौरे के साथ करीब एक सप्ताह तक वहां रूकेंगे। कांगड़ा जिले ने कांग्रेस को 10 दिए हैं, लेकिन जिले से केवल एक मंत्री चौधरी चंद्र कुमार हैं।

मंत्री बनने की आस में कई विधायक

सीएम (CM Sukhu) के कैबिनेट विस्तार करने के बयान पर करीब आधा दर्जन विधायक मंत्री बनने की आस लगाकर बैठे हैं। सीएम ने 11 मंत्रियों की टीम बनाने की घोषणा तो कर दी है लेकिन कांग्रेस के कई विधायक ऐसे हैं जिनके चेहरे से रौनक गायब हो गई है। वह राजनीति में फ्रंट पर जाकर खेलने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सीएम अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान किन विधायकों के नामों पर मुहर लगाते हैं।

सीएम सुक्खू की बढ़ रही है लोकप्रियता

इन दिनों पूर्व सीएम के धर्मशाला प्रवास के दौरान पहुंचने वाली भीड़ और कार्यकर्ताओें सहित जनता के जोश से प्रदेश की सियासत बढ़ती दिख रही है, कई जानकार अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। वर्तमान सरकार के समक्ष विकास के साथ लोगों के दिलोें तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि सीएम सुक्खू (CM Sukhu) सादगी के साथ प्रदेश की जनता से मिल रहे हैं, जिससे प्रदेश के अंदर उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

इसे भी पढ़े- Himachal News: बैंको के साथ-साथ मंदिरों में भी जमा हो रहे…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular