Tuesday, May 30, 2023
Homeकाँगड़ाHimachal Weather: हिमाचल में 8 मई तक बारिश होने की संभावना, तेज...

Himachal Weather: हिमाचल में 8 मई तक बारिश होने की संभावना, तेज बारिश चलने का अलर्ट

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को धूप खिली रही। मौसम साफ रहने से जिला ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 6 और 7 मई को बारिश और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम बदलने की संभावना है। गुरुवार को अटल टनल रोहतांग और शिंकुला दर्रा पर वाहनों की बहाली की गई। तीन दिन बाद दर्रा के खुलने से लाहौल के दारचा में फंसे 250 प्रवासी कामगारों और वाहन लाहौल से जांस्कर के लिए भेजा गया।

  • हिमाचल प्रदेश में 8 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना 
  • प्रदेश में गुरुवार को मौसम रहा साफ
  • 6 और 7 मई को बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट

पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

हिमाचल प्रदेश में बारिश होने से कई सड़कों का संपर्क टूट गया। कुल्लू-लगवैली सड़क पर बुधवार रात को हुए भूस्खलन से लगघाटी की 12 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट कट गया। विभाग ने सड़क बहाल करने में जुटी है। वहीं, बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क वाहनों के लिए बहाल नहीं हो सका। किन्नौर जिले के काफनू में एक मकान पर पहाड़ से चट्टानें गिरने गया। परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान को भारी नुकसान हुआ है।

प्रदेश के जिलों में तापमान

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। प्रदेश में गुरुवार को बारिश नहीं हुई। प्रदेश के हमीरपुर  जिले में अधिकतम तापमान 31.5, कांगड़ा-बिलासपुर में 28.0, चंबा में 27.5, मंडी में 27.4, नाहन में 25.3, सोलन में 24.5, धर्मशाला में 24.0, मनाली में 19.4 और शिमला में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े- पाकिस्तान के स्कूल में हुई फायरिंग, 7 शिक्षकों की मौत

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular