Friday, June 2, 2023
Homeकाँगड़ाKangra news: कांगड़ा के जवान विकास चौधरी को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र...

Kangra news: कांगड़ा के जवान विकास चौधरी को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), kangra news, कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा की खबली पंचायत के मरियारी गांव के नाइक विकास चौधरी को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया। 9 मई को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने विकास को शौर्य चक्र प्रदान किया। नाइक विकास चौधरी गुरुवार को सुबह अपने घर पहुंचे। विकास को शौर्य चक्र मिलने से गांव में खुशी का माहौल है। विकास को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लगी है।

विकास ने की थी आतंकवादियों की घेराबंदी

नाइक विकास चौधरी साल 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2019 में विकास की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई। 6 मई 2022 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी जिसके बाद विकास एक तलाशी अभियान शुरु किया। इस दौरान विकास अपने साथियों के साथ आतंकवादियों के ठिकाने की घेराबंदी करने में लग गए। उसी दौरान आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई।

विकास चौधरी ने आतंकवादियों की फायरिंग का जमकर सामना किया और अपने साहस और कुशलता से आतंकवादियों को मार गिराया। विकास के इसी साहस के चलते  राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

गांव में पंचायत की तरफ से किया जाएगा सम्मानित

खबली पंचायत के उपप्रधान राजीव कौंडल ने कहा कि नाइक विकास के साहस को देखते हुए पंचायत की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विकास के दादा चूढ़ू राम पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हैं। नाइक विकास के पिता वर्ष 2003 में सेना से रिटायर्ड हुए थे।

इसे भी पढ़े- Anurag thakur: अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- ‘मंत्री…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular