प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पालमपुर बनेगा जिला
इंडिया न्यूज, पालमपुर(Palampur-Himachal Pradesh)
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने सोमवार को पालमपुर विस के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान लोगों के उत्साह को देखते हुए आशीष ने कहा कि पालमपुर का विकास कांग्रेस की देन है और आगे भी कांग्रेस ही करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और पालमपुर के रुके हुए कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर का विकास में कांग्रेस ने बिना सरकार भी पांच साल कोई कमी नहीं रखी, लेकिन भाजपा नेता ने इन कामों को रुकवा दिया। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही इन कामों को जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी यह साफ कर गए है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पालमपुर को जिला बनाएंगे, जबकि उन्हेें भी बड़ा पद देने की बात कह गए है। जिससे साफ है कि कांग्रेस सरकार बनते ही पालमपुर के कार्यो को तेजी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने इस बार भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बनाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ा कर लोगों को साथ धोखा किया है। साथ ही रोजगार के साधन न खुलने पर युवाओं में भी भारी रोष है, जो इस बार इसका बदला विस चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर लेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ अपने लोगों को ही फायदा पहुंचा कर प्रदेश की जनता के साथ भारी विश्वासघात किया है। जिसे लोग अब सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर में भाजपा ने झूठी वाहवाही लूट कर लोगों को बेवकूफ बनाया है, लेकिन जनता अब सब समझ गई है।
उन्होंने कहा जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। यही कारण है कि लोगों की जनसभाओं में उन्हें समर्थन मिल रहा है।