Tuesday, June 6, 2023
Homeकाँगड़ाRohit thakur: रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के...

Rohit thakur: रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Rohit thakur, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Rohit thakur) ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है। हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की भी घोषणा की गई।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने को वचनबद्ध है तथा शिक्षा के ढांचे को सुधारा जा रहा है। रोहित ठाकुर (Rohit thakur) ने ज्वाली विधानसभा के ठंगर, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के डोहब और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंजार में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।

संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Rohit thakur) ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि स्कूलों व तकनीकी संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है तथा 12 हजार रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों व तकनीकी संस्थानों के भवनों के सुधारीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रोहित ठाकुर ने राजीव डे बोर्डिंग स्कूल बनाने के लिए जमीनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया और विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।

हर विधानसभा में बनेंगे डे बोर्डिंग स्कूल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Rohit thakur) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है जिसके तहत हर विस क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने जवाली के ठंगर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए जमीन का निरीक्षण किया तथा इस पर रिपोर्ट तैयार करके शिक्षा विभाग को देने की बात कही।

इसे भी पढ़े- CM Sukhu: सीएम सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार की तरफ किया इशारा,…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular