इंडिया न्यूज, Kinnaur News : हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिले किन्नौर के निगुलसरी में लैंडस्लाइड के लिए चेतवानी जारी कर दी है। इस चेतवानी के चलते हाईवे को भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी निकुलसरी के पास बीते वर्ष भूस्खलन में 28 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। जिसके बाद यहां आईआईटी मंडी की तरफ से अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम की मदद से लैंडस्लाइड का अलर्ट मिला है।
11 अगस्त को भी भूस्खलन के कारण हुआ था बड़ा हादसा
निचार उपमंडल के एसडीएम विमला कश्यप ने एनएच 5 के दोनों तरफ वाहनों आने जाने पर पाबंदी लगा दी है और कहा है कि आईआईटी मंडी की ओर से खतरे की चेतावनी दी गई है। इससे पहले रविवार को भी इस सड़क मार्ग को अलर्ट मिलने के बाद बंद कर दिया गया था।
जिला किन्नौर के निगुलसरी में पिछले साल 11 अगस्त को भी भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हुआ था। बताया गया था कि हादसे के दौरान एचआरटीसी बस, ट्रक और जीप चपेट में आई थी, जिसके कारण 28 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जिसके बाद से लेकर से स्थान भूस्खलन के दृष्टिगत अति संवेदनशील बन गया है।