Saturday, March 25, 2023
HomeKulluहिमाचल विस चुनाव : चुनावी वेला में टिकट के दावेदार देवी-देवताओं के...

हिमाचल विस चुनाव : चुनावी वेला में टिकट के दावेदार देवी-देवताओं के दरबार में पहुंच कर मांग रहे हैं आशिर्वाद

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कुल्लू, (Himachal Vis Election) : विधानसभा का चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाला है। चुनावी वेला में टिकट के दावेदार देवी-देवताओं टिकट के चाह में दशहरा उत्सव के बहाने रघुनाथ की नगरी में जिले भर से पधारे 300 से अधिक देवी-देवताओं के दरबार में टिकट पाने की लालसा लिए नेता हाजिरी भर रहे हैं। के दरबार में पहुंच कर आशिर्वाद मांग रहे हैं। इस तरह जिला कुल्लू से टिकट के दावेदारों की धुकधकी बढ़ने लगी है।

भाजपा और कांग्रेस टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने में जुटी

भाजपा और कांग्रेस पार्टी टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने में जुट गई है। कभी भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से टिकट के चाहने वाले लोग काफी सक्रिय हो गए हैं।

कुल्लू घाटी में देव समाज की है अहम भूमिका

देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में देव समाज की अहम भूमिका है। जिलावासियों की अपने देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि दशहरा के बहाने टिकट के दावेदार देवताओं के अस्थायी शिविरों में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। देव समाज के देवलुओं को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि चुनाव के समय देवी-देवताओं की भी बड़ी कृपा रहती है।

ये नेता भी पहुंचे देवी-देवताओं के शरण में

दशहरा के देवमय माहौल के बीच शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, किशोरी लाल सागर, अमित सूद, हितेश्वर सिंह, चांद किशोर, भीम सेन शर्मा, नरोत्तम ठाकुर के अलावा कांग्रेस से सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह सहित कई कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने देवताओं की शरण में जाकर आशीर्वाद लिया और विजय का वर मांगा।

ALSO READ : नड्डा ने विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के दौरान कहा कि आप हमारा समर्थन करें, हम सभी के लिए करेंगे काम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular