इंडिया न्यूज, कुल्लू , (International Kullu Dussehra Festival): अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ आज से शुरू हो गया। ढालपुर मैदान में 5 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में देव-मानस मिलन के लिए जिले भर से करीब 250 देवी-देवता पहुंचे हैं।
देवी-देवताओं के इस दशहरा उत्सव महाकुंभ का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शाम को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में किया। इससे पहले बुधवार सुबह सभी देवी-देवता देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए भगवान रघुनाथ से मिलने सुल्तानपुर स्थित रघुनाथ के मंदिर में जाकर शीश नवाया। करीब 1.30 बजे भगवान रघुनाथ को ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच ढालपुर स्थित रथ मैदान तक लाया गया।
भुवनेश्वरी भेखली माता का इशारा मिलते ही शुरू हो जाएगा रथयात्रा
इसके बाद भुवनेश्वरी भेखली माता का इशारा मिलते ही रथयात्रा शुरू हो गया। इस दौरान हजारों लोगों ने भगवान रघुनाथ के रथ को खींचने का उत्साह दिखाया। रथ मैदान से रघुनाथ को रथ में बिठाकर ढालपुर के दशहरा मैदान में लाया जाएगा। यहां सजाए गए भव्य दरबार में भगवान रघुनाथ विराजमान होंगे। 5 से 11 अक्टूबर तक सुबह-शाम यहीं पर भगवान रघुनाथ की उनके छड़ीबरदार महेश्वर सिंह विधिवत पूजा करेंगे। हर दिन देव और मानव यहीं पर भगवान के आगे शीश नवाएंगे।
पीएम मोदी के आने के बाद शुरू होगी रथयात्रा
पीएम मोदी बुधवार अपराह्न करीब 3.15 बजे के बाद रथ मैदान पहुंचेंगे और उनके पहुंचने के बाद ही रघुनाथ की रथयात्रा शुरू होगी। मोदी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात किए गए है। रथ मैदान के आसपास के भवनों से भी सुरक्षा कर्मी पैनी नजर रख रहे हैं। रथ मैदान में प्रवेश करने वाले देवताओं के मुख्य कारकूनों व देवलुओं को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
इसके लिए प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ देवी-देवताओं के कारदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। कारदारों के पहचान करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, इन लोगों के एंट्री कार्ड भी बनाए गए हैं। अनजान लोगों को रथ मैदान के भीतर जाने पर पूरी तरह से रोक है। इस बार इस तरह का व्यवस्था पीएम मोदी के आगमन को लेकर किया गया है ताकि उनकी सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube