Friday, June 2, 2023
Homeलाइफस्टाइलBanana benefits: केला खाने से शरीर को मिलती है ऊर्जा, जानिए अन्य...

Banana benefits: केला खाने से शरीर को मिलती है ऊर्जा, जानिए अन्य फायदे

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Banana benefits, लाइफस्टाइल: गर्मी के मौसम में लोग भोजन करना कम पसंद करते हैं। इस मौसम में लोग ठंडे चीजों को ज्यादा खाना पसंद करना करते हैं साथ जिसे खाने से शरीर में ऊर्जा की मात्रा बनी रहे। केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन C, विटामिन B6 और मैग्नीज जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाए जाते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

केले में पाया जाता है फाइबर

केले में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसी वजह से यह पाचन में सहायक होता है। इस फल के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

केले में पाया जाता है पोटैशियम

केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। पोटैशियम शरीर में तरल पदार्थों को बनाए रखने का काम करता है। ये दिल की धड़कन के संतुलित करने में सहायक होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पोटैशियम किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

हर उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं केले का सेवन

केले का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। हालांकि बच्चों और एथलीट्स को ब्रेकफास्ट में केले को खाना बहुत उपयोगी माना जाता है। क्योंकि केला शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है। केले में तीन तरह के प्राकृतिक शुगर पाए जाते हैं, पहला सूक्रोस, दूसरा फ्रुक्टोस और तीसरा ग्लूकोस है।

इसे भी पढ़े- Blood donation camp: हिमाचल के नाहन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular