Friday, June 2, 2023
Homeलाइफस्टाइलEid 2023 recipe: ईद पर बनाए ये पकवान, मिलेगी खूब तारीफ

Eid 2023 recipe: ईद पर बनाए ये पकवान, मिलेगी खूब तारीफ

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Eid 2023 recipe,लाइफस्टाइल: दुनियाभर में ईद के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सभी के लिए खुशी लेकर आता है। इस दिन लोग एक दूसरे के गले लगकर मिलते हैं। इस दिन पकवानों को बनाने का बहुत महत्व होता है। अगर आप भी ईद पर पकवान बनाकर बहुत सारी तारीफ बटोरना चाहते हैं तो आप कुछ पकवानों के बना सकते हैं। ईद के दिन सेंवई खाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाता है। एक-दूसरे के घर जाकर मीठे का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन बनने वाले पकवान के बारे में जो आपको काफी तारीफ दिलाता है।

  • ईद के दिन बनाए शीरखुरमा
  • कश्मीरी पूलाव, फिरनी को बनाकर लोगों को खिलाएं
  • त्योहार के लिए बेहद खास है रोज शरबत

शीरखुरमा

यह ईद पर बनाया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट पकवान है, जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए भुने हुए सेंवई, घी, पिसा हुआ चावल, पिसे हुए इलायची दाने और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरुरत होती है। इसे बनाने से पहले दूध में इलायची पाउडर और चावल के पाउडर को मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर
इसमें भूने हुए सेंवई को मिलाकर नरम होने तक पकाते रहें। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सर्व करें।

रोज शरबत

त्योहारों पर लोग ड्रिंक भी करना पसंद करते हैं। इस मौके पर गुलाब शरबत बेहद खास ड्रिंक है। आप इसे आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए 8-10 गुलाब के फूल, नींबू का रस, एक चम्मच तुलसी के बीज की आवश्यकता पड़ती है। सबसे पहले गुलाब के फूल को धोकर मिक्सर में डालने के बाद पानी मिलाकर पीस लें। इसमें तुलसी के बीज और नींबू का रस मिलाकर गुलाब शरबत तैयार किया जा सकता है।

फिरनी

कई त्योहारों पर फिरनी बनाई जाती है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने में 2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा, दो बड़े चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, 1 टी स्पून इलाइची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच चीनी की जरुरत होती है। एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबाल लें और चावल का आटा मिलाकर लगातार चलाते रहें। इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गैस को बंद करके ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें।

इसे भी पढ़े- Poppy plant: बिलासपुर में विजिलेंस की टीम ने पकड़े अफीम के 648 पौधे

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular