India news (इंडिया न्यूज़), Mango Pickle, लाइफस्टाइल: गर्मी के मौसम आने पर ही लोगों के मन में आम का ख्याल आने लगता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम को लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। कई लोग तो इसे कच्चा खाना बहुत पसंद करते हैं। वहीं इस मौसम में बनने वाले आम के अचार को तो हर कोई पसंद करता होगा। गर्मियों में तो सभी के घर में आम का उपयोग किया जाता है। आम के अचार को लोग खाने के साथ ज्यादा उपयोग करते हैं। अगर आप भी आम का अचार खाने के शौकीन हैं तो हम आपको इसे बनाने की एक ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसकों जानकर आप आसानी से अचार तैयार कर सकते हैं। इस विधि के उपयोग से बने अचार काफी समय तक चलते हैं।

आम का अचार बनाने के लिए सामग्री
- 2 किलो कटा हुआ आम
- 100 ग्राम मेथी
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद के अनुसार
- 50 ग्राम कलौंजी
- 100 ग्राम सौंफ
- 50 ग्राम हल्दी पाउडर
- डेढ़ लीटर सरसो का तेल
आम का अचार बनाने की विधि
आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को बराबर भागों में काटकर सुखा लें। इसके बाद सभी मसालों को एक एक कप तेल में डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रित मसाले का बरनी में भी छिड़काव कर लें। जिससे बरनी के आस-पास तक मसाला अच्छे से लग जाए।

आम के टुकड़े को इस मिश्रण में मिलाकर अच्छे से बरनी कर लें। उसके बाद उसे अच्छे से मिला लें। कोई भी टुकड़ा बिना मसाले के ना रहने पाए। अब जो भी मसाले का मिश्रण और तेल बचा हो उसे अचार के ऊपर भर दें। फिर इस बरनी को एक हफ्ते तक धूप में रखकर सुखा लें।
इसे भी पढ़े- Mukesh Ambani: जानिए कौन है मुकेश अंबानी का राइट हैंड? जिसको उन्होंने दिया 1500 करोड़ का गिफ्ट