Kamrunag Lake: हिमाचल प्रदेश की कमरुनाग झील कई रहस्यों को समेटे हुए है। इस झील के बारे में कई कहानियां बताई जाती हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस झील में अरबों-खरबों का खजाना है। बताया जाता है कि इस खजाने को कोई नहीं निकाल सकता है। हिमाचल अपनी पहाड़, पर्वत, बर्फीली वादियों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ कई रहस्यमयी जगहें भी हैं, जो लोगों को यहां आने के लिए मजबूर करती है। हिमाचल में कई ऐसे मंदिर और झीलें है जिनका रहस्य आज तक नहीं चल पाया है। ऐसे ही जगहों में हिमाचल की कमरुनाग झील भी है।
- हिमाचल प्राकृतिक वादियों और पहाड़ो की वजह से पूरे देश में जाना जाता है
- हिमाचल के कमरुनाग झील में खजाना छिपा होने का रहस्य
- हिमाचल में कई रहस्यमयी जगह है
कमरुनाग देवता के नाम पर है झील का नाम
कमरुनाग झील हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से करीब 51 किमी दूर करसोग घाटी में स्थित है। घाटी के देवता कमरुनाग के नाम पर इस झील का नाम कमरुनाग पड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि इस रहस्यमयी झील के अंदर अरबों-खरबों का खजाना छुपा हुआ है। अभी तक इस खजाने को निकाला नहीं गया है। झील के अंदर अधिक मात्रा में सोने और चांदी के बर्तन होने की बात कही जाती रही है। इन खजानों को कोई निकाल नहीं सकता है।
पांडु पुत्र भीम ने किया था निर्माण
सबसे हैरान कर देने वाली यह है कि इस स्थान पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जबकि यहां अधिक मात्रा में खजाने होने की बात कही जाती है। यहां के लोग मानते हैं कि इस झील की रक्षा स्वयं कमरुनाग देवता करते हैं। इस झील को महाभारत से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील का निर्माण पांडु पुत्र भीम ने किया था।