Tuesday, May 30, 2023
Homeराष्ट्रीयAmritpal arrest: अमृतपाल को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amritpal arrest: अमृतपाल को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Amritpal arrest, पंजाब: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब की मोगा पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। अमृतपाल कई दिनों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी थी, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिल रही थी। अमृतपाल ने सोशल मीडिया पर भी वीडियों को शेयर किया था, जिसके बाद से कहा जा रहा था कि वह बैशाखी के दिन सरेंडर कर देगा, लेकिन उसने उस दिन सरेंडर नहीं किया। अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने नेपाल बॅार्डर पर पूरे दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया था और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दिया गया था। अब अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अजनाला कांड के बाद से फरार चल रहा था।

  • अमृतपाल सिंह को किया गया गिरफ्तार
  • पंजाब की मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अजनाला कांड के बाद से फरार था अमृतपाल
  • कई दिन से पुलिस कर रही थी तलाश

आखिर कौन है अमृतपाल सिंह?

पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश कई दिनों से कर रही थी, जिसके बाद उस गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे का मुखिया है। यह देश के अंदर अलग खालिस्तानी देश बनाने की मांग कर रहा है। कुछ पहले यह दुबई से लौटा था, जिसके बाद इसने पंजाब में खालिस्तानियों के समर्थन में सड़कों पर नारेबाजी भी की थी। वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी गायक दीप सिद्धू ने बनाया था। दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल इस संगठन का चीफ बन गया। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह का कनेक्शन ISI के साथ भी होने की बात कही जाती है।

जानिए अमृतपाल पर हो रही कार्यवाही की वजह

अमृतपाल सबसे पहले 23 फरवरी को चर्चा में आया था। उसने अजनाला पुलिस स्टेशन अपने करीबियों छुड़वाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ हमला बोल दिया था। अमृतपाल के इस हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उसने टीवी चैनलों पर अपने इंटरव्यू में अलग खालिस्तानी देश की मांग की थी। अजनाला हमले के बाद से अमृतपाल फरार चल रहा था। उसने देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी। वहीं लोग अमृतपाल की तुलना खालिस्तानी आतंकवादी भिंडरावाले से कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े- MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मुंबई को 13 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular