Saturday, April 1, 2023
HomeNationalHonor Killing in Badaun प्रेम विवाह से नाराज भाईयों ने गर्भवती बहन...

Honor Killing in Badaun प्रेम विवाह से नाराज भाईयों ने गर्भवती बहन की गोली मार कर की हत्या

- Advertisement -

Honor Killing in Badaun प्रेम विवाह से नाराज भाईयों ने गर्भवती बहन की गोली मार कर की हत्या

इंडिया न्यूज, बरेली :
Honor Killing in Badaun : बदायूं में एक सनसनी खेज आनर किलिंग का केस सामने आया है। भाईयों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर अपनी गर्भवती बहन की गोली मार कर हत्या कर दी है।

हमलावर भाईयों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब उनकी बहन अपने पति के ममेरे भाई के साथ डाक्टर से दवा लेकर वापस आ रही थी। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

ककराला मार्ग पर दिया वारदात को अंजाम (Honor Killing in Badaun)

थाना अलापुर क्षेत्र के अलापुर ककराला मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने अपनी बहन की ही गोली मार दी। गौरामई निवासी शिवली ने एक साल पहले छोटी गौरामई निवासी फहीम से प्रेम विवाह किया था।

इसके बाद से उसके भाई नाराज चल रहे थे। शिवली गर्भवती थी और मंगलवार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। Honor Killing in Badaun

Read More : Ukraine Crisis हिमाचल के छात्रों ने 6 किमी भूखे-प्यासे पैदल चलकर पकड़ी ट्रेन

Connect With Us : Twitter | Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular