Tuesday, March 28, 2023
HomeNationalआईफा अवार्ड 2022 में तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर...

आईफा अवार्ड 2022 में तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

- Advertisement -

आईफा अवार्ड 2022 में तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

इंडिया न्यूज, IIFA Awards 2022 :

दुबई के अबू धाबी के यास द्वीप में इन दिनों आईफा अवार्ड 2022 (IIFA Awards 2022) का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि प्राइम वीडियो ने आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स, अबू धाबी के 22वें संस्करण में अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज (Tamil Original Series) सुजल- द वोर्टेक्स (Sujal– The Vortex) के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है।

यह भी बता दें कि इस शो का प्रीमियर 17 जून को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में होगा।

सुजल-द वोर्टेक्स 17 जून को होगी स्ट्रीम

तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स का निर्माण और लेखन मावेरिक जोड़ी पुष्कर और गायत्री ने किया है जिसका निर्देशन ब्रम्मा और अनुचरण ने किया है।

सुजल- द वोर्टेक्स वालवाचर फिल्म्स का प्रोडक्शन है। सीरीज के मुख्य कलाकारों में कथिर, ऐश्वर्या राजेश और श्रेया रेड्डी के साथ अनुभवी राधाकृष्णन पार्थिबन शामिल हैं।

इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं। भारत और 240 देशों व क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 17 जून से सुजल-द वोर्टेक्स को देख सकेंगे।

क्राइम थ्रिलर पर आधारित है सुजल-द वोर्टेक्स

सीरीज की कहानी क्राइम थ्रिलर पर आधारित है जोकि एक लापता लड़की की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है जोकि दक्षिण भारत के एक छोटे से शहर के सिस्टम को तबाह कर देती है।

बता दें कि प्राइम वीडियो द्वारा पहली बार सुजल-द वोर्टेक्स हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टिलियन स्पेनिश, लेटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में रिलीज होगी।

सीरीज चीनी, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नार्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई, यूक्रेनी और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में सबटाइटल के साथ भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Connect With Us : Twitter | Facebook

RELATED ARTICLES

Most Popular