Saturday, April 1, 2023
HomeNationalHimachal pradesh: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वर्क फ्रॉम होम...

Himachal pradesh: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh): अक्सर लोग ऑफिस के अलावा घरों से काम करना पसंद करते हैं। देश में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को बंद करने की बात कही जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा नहीं दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को शारीरिक रूप से कार्यालय आना आवश्यक होगा।

  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बयान
  • केंद्रीय कर्मचारियों को नही मिलेगा वर्क फ्रॉम होम
  • कर्मचारियों को ऑफिस में आकर करना होगा काम
  • कुछ कर्मचारियों को ही मिलेगा वर्क फ्रॉम होम

राज्य मंत्री लोकसभा में दे रहे थे जवाब

बीजेपी सांसद रंजनबेन धनंजय भट्ट और एनसीपी सांसद श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल ने लोकसभा में सवाल किया था जिसका जवाब देते हुए राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में घर से काम करना एक मजबूरी थी। यह हमेशा के लिए नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों को ऑफिस में आकर काम करना होगा।

महामारी में ढील के बाद कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस

सरकार ने ऑफिस पर सामाजिक दूरी के चलते कोविड-19 महामारी को दौरान कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई थी। राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे महामारी के प्रतिबंधों में छूट दी गई, वैसे-वैसे लोगों को शारीरिक रूप से कार्यालय में आने आवश्यकता है। उनसे ये भी सवाल भी किया गया कि क्या सरकार ने इस तरह के कदम की व्यवहार्यता के बारे में कोई कार्य अध्ययन किया है। हालांकि मंत्री ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: प्रदेश सरकार ने विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन के लिए खत्म की आयु सीमा

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular