India News (इंडिया न्यूज़), Cold Wave Himachal: हिमाचल प्रदेश में 36 साल बाद मई में ठंड एक बार फिर लौट आई है। जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में चल रहा है। जहां इस बार साल 1987 के बाद शिमला, मनाली, कल्पा, धर्मशाला, ऊना और पालमपुर का इस साल सबसे कम अधिकतम और न्यूनतम पारा दर्ज हुआ है। वहीं 1988 से 2022 के दौरान मई में तापमान अधिक दर्ज हुआ है। पर इस साल पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से मई में भी कुछ क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड है। बता दें पहाड़ों पर बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में रोजाना बारिश और ओलावृष्टि हो रही हैं। जिसके चलते इस साम प्रदेश में अधिकतम तापमान 8 से 36 डिग्री के बीच ही रहा है। अमूमन इन दिनों कुछ क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री पार होने की वजह से लू का भी सामना करना पड़ता था।
36 साल पहले जैसा रहा इस बार प्रदेश का मौसाम
प्रदेश में वैसे तो गर्मी का मौसम हमेशा 1 से 9 मई तक आ जाता था। पर इस बार मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के मई में वर्ष 1987 के मई जैसे हालात हैं। जहां इस साल प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 साल पहले जैसा रिकॉर्ड हुआ है।
तापमान डिग्री सेल्सियस में
क्षेत्र अधिकतम तापमान मई 2023 अधिकतम तापमान मई 1987
शिमला 12.4 से 22.4 10.1 से 17.6
मनाली 11.4 से 19.4 12.0 से 22.7
कल्पा 8.4 से 18.2 8.0 से 12.5
धर्मशाला 17.2 से 27.0 18.7 से 26.9
ऊना 22.2 से 36.0 25.0 से 32.0
पालमपुर 16.5 से 26.5 17.6 से 20.3
ये भी पढ़ें- Himachal Politics: हिमाचल सरकार का बीजेपी पर पलटवार, बोले “बिंदल अब नहीं हैं ‘हिंदू धर्म के ठेकेदार”