Thursday, June 1, 2023
Homeराष्ट्रीयHimachal News: CM सुक्खू देंगे हर परिवार को विशिष्ट पहचान, जुलाई 2023...

Himachal News: CM सुक्खू देंगे हर परिवार को विशिष्ट पहचान, जुलाई 2023 में ‘हिम परिवार परियोजना’ की होगी शुरुआत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार जुलाई 2023 से ‘हिम परिवार परियोजना’ की शुरुआत करने जा रही है। बता दें प्रदेश के परिवारों को इस परियोजना में एक विशिष्ट पहचान दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान हिम डाटा पोर्टल का शुभारंभ करते वक्त उन्होंने कहा कि हिम परिवार परियोजना के माध्यम से विशिष्ट पहचान वाले परिवार के राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, विद्युत, पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। जिसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि हिम परियोजनाओं से जुड़े लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सुगमता से मिलेगी।

विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं दिशा निर्धारण

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विकास के लिए दिशा निर्धारण सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर शासन के लिए बेहतर प्रशासन के लक्ष्य के साथ विकास की दिशा निर्धारित करने के लिए प्रयासरत है। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है की वो प्रदेश के जन-जन को सुखी और समृद्ध बनाए, तो इसके लिए सही डाटा उचित स्तर पर होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- Shimla: शिमला में सर्वसम्मति से चुने जाएंगे मेयर, कांग्रेस करेगी बैठक

 

RELATED ARTICLES

Most Popular