Thursday, June 1, 2023
Homeराष्ट्रीयHimachal Politics: हिमाचल सरकार का बीजेपी पर पलटवार, बोले “बिंदल अब नहीं...

Himachal Politics: हिमाचल सरकार का बीजेपी पर पलटवार, बोले “बिंदल अब नहीं हैं ‘हिंदू धर्म के ठेकेदार”

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: हिमाचल में एक बार फिर सियासत गरमा रही है। जिसके चलते सत्ताधारी सरकार ने विपक्ष पर हमला बोला है। बता दें, प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर पलटवार किया है। जिसके बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डॉ. बिंदल हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अब भगवान श्रीराम की कृपा बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस पार्टी पर है और इसकी कृपा हाल ही में नगर निगम शिमला चुनाव में देखने को मिली।

बिंदल को अपना घर संभालने की जरूरत

बता दें कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये भी कहा कि अब डॉ. राजीव बिंदल को कांग्रेस की चिंता छोड़ कर अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि अब बीजेपी पार्टी दो भागों में बट चुकी है। इन सब के बार में अब डॉ. बिंदल को सोचना चाहिए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने बारे में खुद सोच लेगी। अब विकास को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पार्टी और सरकार के मंत्री इस के लिए काम करेंगे। इसलिए डॉ. बिंदल को अब अपना घर संभालने की जरूरत है।

इस बयान पर किया पलटवार

बता दें कि डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर आपत्ति जाहिर की थी। क्योंकि जब कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ था, तो उस वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 97 फ़ीसदी हिंदू आबादी वाला राज्य है। लेकिन इस के बावजूद भी वहां पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी जीत हासिल की। जिसके बाद डॉ. बिंदल ने इस बयान पर आपत्ति जाहिर की और बोले इसे हिंदू धर्म का अपमान करार दिया था। जिसके बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के इसी बयान पर पलटवार किया।

ये भी पढ़ें- HEALTH TIPS: रात में ना करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो सोनें में हो सकती हैं दिक्कत

RELATED ARTICLES

Most Popular