India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बीते 20 सालों के बाद इस बार अप्रैल में दूसरी बार बादल जोर से बरसे। वहीं इस बार शिमला में 17 साल बाद 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जहां 10 सालों में इस बार अप्रैल में अधिकतम पारा सबसे कम रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार और रविवार खुब बरसे बादल
बता दें शनिवार और रविवार की रात को शिमला में बहुत बारिश हुई। वहीं इस बार बारिश 54 मिलीमीटर हुई है। जबकी साल 2006 में 56 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि रविवार को शिमला में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई। जहां कल दोपहर के समय शहर में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।
प्रदेश में छह दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना
प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, प्रदेश में छह दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 अप्रैल से 5 मई तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 1 और 3 मई तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल व 3 मई को ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम खराब बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Jiah Khan Case: सूरज पंचोली रिहा होते हि सबसे पहले किया था सलमान खान को मैसेज, जानिए क्या है दोनों का रिलेशन