Wednesday, June 7, 2023
Homeराष्ट्रीयHimachal Weather Update: हिमाचल में मई महीने में दिसंबर जैसी ठंड, ...

Himachal Weather Update: हिमाचल में मई महीने में दिसंबर जैसी ठंड, टूटा 36 साल का रिकॉर्ड

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में 36 साल बाद मई में ठंड एक बार फिर लौट आई है। जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में चल रहा है। वहां के बदलते मौसम ने प्रदेश के किसानों के लिए दोहरी मुसीबत खड़ी कर दी है। क्योंकि सर्दी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को मौसमी फसलों और पौधों में भारी नुकसान हो रहा है। बता दें कि राज्य इमरजेंसी संचालन सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 9 मई तक फसलों और बागवानी में लगभग 104 करोड़ रुपये का कुल नुकसान हुआ है। वहीं इसमें कृषि (फसलों) में 40.60 करोड़ और बागवानी (पौधों) में 63.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

36 साल पहले जैसा रहा इस बार प्रदेश का मौसाम

प्रदेश में वैसे तो गर्मी का मौसम हमेशा 1 से 9 मई तक आ जाता था। पर इस बार मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के मई में वर्ष 1987 के मई जैसे हालात हैं। जहां इस साल प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 साल पहले जैसा रिकॉर्ड हुआ है।

तापमान डिग्री सेल्सियस में

क्षेत्र       अधिकतम तापमान मई 2023      अधिकतम तापमान मई 1987

शिमला            12.4 से 22.4                             10.1 से 17.6

मनाली            11.4 से 19.4                             12.0 से 22.7

कल्पा             8.4 से 18.2                                8.0 से 12.5

धर्मशाला            17.2 से 27.0                            18.7 से 26.9

ऊना                22.2 से 36.0                             25.0 से 32.0

पालमपुर             16.5 से 26.5                            17.6 से 20.3

ये भी पढ़ें- Himachal Temple: अजीबो गरीब मान्यता! एक ऐसा मंदिर जहां सोने वाली महिलाएं प्रेग्नेंट होने से पहले जान जाती हैं लड़की होगी या लड़का

RELATED ARTICLES

Most Popular