दुबई के अबूधाबी में होगा आईफा 2022 अवॉर्ड समारोह
इंडिया न्यूज़, IIFA 2022 :
22वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी अवॉर्ड समारोह का 3 दिवसीय इवेंट इस साल दुबई (Dubai) के अबूधाबी (Abu Dhabi) में होस्ट किया जाएगा। बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स 2022 (IIFA 2022 Awards Ceremony) का 3 दिवसीय यह पुरस्कार समारोह 2 से 4 जून के बीच होगा।
आईफा अवॉर्ड्स का यह 22वां संस्करण होगा लेकिन सेरेमनी 21वीं बार हो रही है। साल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के चलते यह समारोह रद्द कर दिया गया।
बता दें कि इससे पहले मार्च में आईफा अवॉर्ड समारोह होना था लेकिन कोरोना को लेकर एहतियात बरतते हुए तारीखों को आगे बढ़ाया गया था। फिर अवॉर्ड्स समारोह 20 और 21 मई को होना था लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई थी।

आईफा अवॉर्ड 2022 की तैयारियां जोरों पर

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव का 22वां संस्करण अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा 2022) पुरस्कार दुनिया को सिनेमाई उत्कृष्टता दिखाने के लिए एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और समारोह यस द्वीप, अबू धाबी में किया जाएगा। आपको बता दें कि इस समय इवेंट को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार एतिहाद एरिना यस द्वीप के यस बे वाटरफ्रंट जिले में स्थित अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में एक इनडोर क्षेत्र है। इसे एचओके द्वारा डिजाइन किया गया हैं। वहीं आईफा अवॉर्ड्स 2022 जैसे बड़े इवेंट के लिए आयोजन स्थल की क्षमता 18,000 है। वहीं यह इवेंट फ्लैश एंटरटेनमेंट द्वारा संचालित है। आईफा अवॉर्ड में कोरोना की गाइडलाइन्स का भी ध्यान रखा जाएगा।
ये फेमस सेलेब्स करने वाले हैं परफॉर्म
बता दें बॉलीवुड के लिए आईफा एक बड़ा अवॉर्ड समारोह होता है। जहां सभी फेमस सेलेब्स अपनी स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हैं। वहीं इस बार भी इवेंट में सलमान खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही सहित दूसरे एक्टर्स परफॉर्म करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : नौणी विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय केवीके सम्मेलन में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि और पशुपालन मंत्री