Tuesday, May 30, 2023
Homeराष्ट्रीयKarnataka Exit Poll: कर्नाटक चुनाव हुआ खत्म, इंडिया न्यूज़ के एग्जिट पोल...

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक चुनाव हुआ खत्म, इंडिया न्यूज़ के एग्जिट पोल से जानें किसने मारी बाजी

- Advertisement -

Indai News(इंडिया न्यूज़) दिल्ली , Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में आज यानि 10 मई को विधानसभा चुनाव हुआ। 224 विधानसभा सीटों की ये राजनीतिक जंग मतदान के बाद खत्म हो चुका है। सभी नेताओं और पार्टियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो चुकी है। वहीं इस चुनाव का रिजल्ट 13 मई को घोषित किए जाएंगें। रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा कि आखिर कार्नाटक के चुनाव की जंग में आखिर किस पार्टी ने बाजी मारी हैं। वहीं रिजल्ट से पहले कर्नाटक चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। आईयें जानते है कि कर्नाटक चुनाव में एग्जिट पोल के हिसाब से किस पार्टी ने इस चुनाव में जीत दर्ज की हैं।

कर्नाटक के इस विधान सभा चुनाव में कई तरह के मुद्दें उठे। चुनाव होने के बाद परिणाम से ये देखना रोचक होगा कि जनता के दिल में किन मुद्दों ने गहरा असर किया हैं। वहीं एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। देश के विभिन्न संस्थानों के एग्जिट पोल आ रहे हैं। वहीं इंडिया न्यूज का भी एग्जिट पोल सामने आ चुका है। इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल के हिसाब से कर्नाटक विधानसभा चुनावल में कांग्रेस पार्टी(CONG) को 107 –121 सीटें आ सकती है। वहीं सर्वे के अनुसार बीजेपी (BJP) को 77 – 91 सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है। तीसरी मुख्य राजनीतिक दल जेडीएस(JDS) को 20 – 28 सीटें प्राप्त हो सकती है। बता दें कर्नाटक में कुल 224 विदानसभा सीटें हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 113 आंकड़ा लाना होगा।

ये भी पढ़ें- Lithium: राजस्थान में मिला सफेद सोने का भंडार, भारत की आत्मनिर्भरता के लिए बड़ी खोज

RELATED ARTICLES

Most Popular