Wednesday, June 7, 2023
Homeराष्ट्रीयRoadies 19: ऐसा क्या हुआ रोडीज 19 के सेट पर जिससे भड़कीं...

Roadies 19: ऐसा क्या हुआ रोडीज 19 के सेट पर जिससे भड़कीं रिया चक्रवर्ती, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Roadies 19: एमटीवी पे जल्द ही शो रोडीज 19 शुरू होने वाला है। वहीं इस शो में इस बार तीन गैंग लीडर है। बता दें कि वो तीन गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी हैं। हालांकि ये शो एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की एंट्री के बाद से ही बहुत चर्चें में बना हुआ है। जहां एक बार फिर से ऐसी खबर सामने आ रही हैं कि रोडीज के सेट पर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस रिया के बीच बहुत कहासुनी हुई, जिसके बाद उन दोंनो के बीच काफी मनमुटाव देखने को मिल रहा है।

प्रिंस और रिया के बीच हुई बहस

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि जज प्रिंस नरूला शो के शुरुआत होने से पहले ही दोनों जज गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से पंगे ले रहे हैं। जहां प्रिंस के मजाकिया बर्ताव को गौतम गुलाटी ने पूरी तरह से इग्नोर कर दिया पर एक्ट्रेस रिया ऐसा नहीं कर पाई। बता दें कि इस बीच एक्ट्रेस और प्रिंस की किसी बात को लेकर नोंकझोंक शुरू हो गई, जिसके बाद प्रिंस ने रिया को ऐसा कुछ बोल दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस उन पर काफी ज्यादा भड़क गई।

 दोनों जज ने रिया के साथ काम करने से क्यों किया इनकार

रिया को प्रिंस की ये हरकातें बिल्कुल पसंद नही आई। जिसके बाद वो क्रू से जाकर उनकी शिकायत कर दी। फिर उस वजह से शो की शूटिंग को उस टाइम बंद कर दिया गया। हांलाकि इन सब के बाद प्रिंस को सेट से बाहर भी कर दिया गया। जिसके बाद प्रिंस ने अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी, पर रिया ने उसे पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। दरअसल ये सब होने के बाद प्रिंस और गौतम ने रिया के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Amla benefits : जानिए आंवला के जूस के फायदें, इन समस्याओं से मिलेगी राहत

 

RELATED ARTICLES

Most Popular