Tuesday, May 30, 2023
Homeराष्ट्रीयSCO Meeting: राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात, जानें सीमा...

SCO Meeting: राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात, जानें सीमा विवाद को लेकर क्या बोले?

- Advertisement -

India news: (इंडिया न्यूज़), SCO Meeting, नई दिल्ली: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में संगठन के देशों के रक्षामंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षामंत्री से गुरुवार को मुलाकात की। राजनाथ सिंह बैठक खत्म होने के बात कहा कि सीमा पर बिना शांति कायम हुए दोनों देशों के बीच रिश्त सामान्य नहीं होंगे। रक्षामंत्री ये मुद्दा चीनी समकक्ष ली शांगफू के साथ उठाया। राजनाथ सिंह ने ली शांगफू से वार्ता के दौरान कहा कि मौजूदा समझौते का उल्लंघन होने से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधो को नुकसान हुआ है। रक्षामंत्री ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के मुद्दे को द्विपक्षीय समझौतों के जरिए सुलझाने की जरुरत हैं।

  • दिल्ली में हुई एससीओ की बैठक
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षामंत्री से की मुलाकात
  • सीमा पर शांति कायम करने की कही बात

सीमा विवाद के बाद चीन के रक्षामंत्री की पहली भारत यात्रा

पूर्वी लद्दाख में तीन साल पहले सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद हुआ था। सीमा विवाद के बाद चीन के रक्षामंत्री की ये पहली भारत यात्रा है। राजनाथ सिंह और ली शांगफू के बीच मुलाकात और हुई वार्ता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बैठक से पहले दोनों देशों की सेनाओं ने सीमा विवाद को खत्म करने के लिए 18वें दौर की सैन्य वार्ता की थी।

सीमाओं पर शांति होने से ही सामान्य होंगे रिश्ते

23 अप्रैल को कोर कमांडर की वार्ता हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष संपर्क बनाये रखने और पूर्वी लद्दाख में अन्य मुद्दों पर जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सहमत हुए थे। हालांकि, उसके बाद सीमा विवाद को खत्म करने के लिए कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला। भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति स्थापित नहीं होगी तब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य होने की कोई संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़े- Coronavirus in Himachal: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 127 नए मामले

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular