Saturday, April 1, 2023
HomeNationalSuresh Raina in IPL 2022: गुजरात की टीम में खेलते हुए नजर...

Suresh Raina in IPL 2022: गुजरात की टीम में खेलते हुए नजर आ सकते है सुरेश रैना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Suresh Raina in IPL 2022 आईपीएल का मेगा ऑक्शन बीत चुका है और सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीद लिया है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।

यह पहली बार हुआ था कि रैना को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। अब सुरेश रैना ने अनसोल्ड होने के बाद पहला रिएक्शन दिया है। सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर पुष्पा स्टाइल में फोटो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि- फायर है मैं.. झुकेगा नहीं…

Suresh Raina in IPL 2022

आईपीएल 2022 में सुरेश रैना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था लेकिन किसी भी टीम ने उनपर दांव नहीं लगाया। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरेश रैना गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर सुरेश रैना के फैंस उनके गुजरात टाइटंस में शामिल होने के लिए कैंपेन चला रहे हैं और उनके लिए लगातार ट्वीट्स किए जा रहे हैं।

जेसन रॉय के स्थान पर खेल सकते है रैना (Suresh Raina in IPL 2022)

आईपीएल 2022 आरंभ होने से पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने अपना नाम टूर्नामेंट से वापिस ले लिया है। रॉय ने यह फैसला ज्यादा समय तक बायो बबल में न रहने के लिए लिया है। वहीं जेसन रॉय के नाम वापिस लेने के बाद से सुरेश रैना को टीम में उनकी रिप्लेसमेंट बताया जा रहा है। जेसन रॉय को भी गुजरात की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था और रैना का बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपए था।

Suresh Raina in IPL 2022

Read More: Saurabh Chaudhary Won Gold Medal : ISSF World Cup में भारत को जीताकर गोल्ड मैडल किया अपने नाम

Read More : Integrative Medical Camps in All Subdivisions: उपायुक्त का रेडक्रॉस गतिविधियों से लोगों को जोड़ने पर बल

Connect With Us : Twitter Facebook

Sachin
Sachin
Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....
RELATED ARTICLES

Most Popular