Tuesday, May 30, 2023
Homeराष्ट्रीयWrestlers Protest: बैरिकेड तोड़ जंतर-मंतर पहुंचा पंजाब के किसानों का जत्था

Wrestlers Protest: बैरिकेड तोड़ जंतर-मंतर पहुंचा पंजाब के किसानों का जत्था

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) दिल्ली: ( Wrestlers Protest) दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों के प्रदर्शन को आज 16वां दिन है। इस बीच सोमवार को पंजाब के किसानों का एक जत्था जंतर- मंतर के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। इसके लिए किसानों के सुराक्षा में लगे पुलिस बैरिकेड्स को लड़ दिया। बैरिकेड्स तोड़ते हुए किसानों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान हंगामे के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।

मालूम हो कि भार्तीय कुश्ती महा संघ के अध्यक्ष और बीजेपी के विधायक बृजभूषण चरण सिंह के खिलाफ भारत के जाने माने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान धरना दे रहे है। उन्होने बृजभूषण सिंह पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला पहलवानों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर भी की गई है।

पहलवानों ने पुलिस के साथ झड़प में किया समर्थन की आह्नान 

वहीं 3 मई की रात को दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच हाथापाई की घटना सामने आई थी। धरना स्थल में पहलवानों के द्वारा फोल्डिंग ले जाने पर हुई इस झड़प में 2 पहलवान घायल हो गए थे। जिसके बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने किसानों को अपने समर्थन खड़ा होने के लिए कहा था। इस घटना के बाद लगातार दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं। वहीं भार्तीय किसान युनियन और पंजाब के किसान पहलवानों के धरना प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए जंतर मंतर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- Kerala Boat Tragedy: केरल में बड़ा हादसा, मलप्पुरम में समुद्र तट के पास पलटी नाव , 22 लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular