India news (इंडिया न्यूज़), Himachal government, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव (MC Shimla Election) के लिए प्रचार थम गया है। कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा पर कड़ी नज़र रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों को प्रभावित करने के लिये धनबल के साथ अनैतिक हथकंडे अपना सकती है, इसलिए कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके ऐसे किसी भी कार्य पर कड़ी नज़र रखनी होगी।
- नगर निगम शिमला चुनाव का प्रचार हुआ बंद
- सभी राजनीतिक पार्टियों ने झोंका दम
- 2 मई को होगा चुनाव
- 4 मई को होगी वोटों की गिनती
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी फीडबैक लेते हुए कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी सगंठन की ओर से दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का पूरा रुझान कांग्रेस की ओर है और नगर निगम शिमला कांग्रेस का ही बनने जा रहा हैं। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन वार्ड में कांग्रेस को अधिक से अधिक लीड मिलेगी,उस वार्ड की टीम व कार्यकर्ताओं को सगंठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
कांग्रेस के गुमराह करने के तरीके को लोग समझ गए हैं- राजीव बिंदल
नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर हमला निशाना साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस सरकार में जिस रूप में गारंटियों को जनता के सामने पेश किया उस रूप में उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस के गुमराह करने के तरीके को लोग समझ गए हैं। सीएम हर सभा में कह रहे हैं कि पैसा नहीं है ऐसे में शिमला का विकास बीजेपी केंद्र के सहयोग से करेगी।
इसे भी पढ़े- Himachal government: हिमाचल सरकार ने दैनिक भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को किया नियमित