Friday, June 2, 2023
Homeपॉलिटिक्सCongress: कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा बोले- जनता ने दिया संदेश, कांग्रेस ही...

Congress: कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा बोले- जनता ने दिया संदेश, कांग्रेस ही बचा सकती है देश

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Congress, हिमाचल प्रदेश: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से यह ज़ाहिर हो चुका है कि हिमाचल से चला हुआ विजय रथ कर्नाटक की जनता ने सरकार बना कर कांग्रेस को तोहफ़ा दिया है। भारतीय जनता पार्टी से कर्नाटक का नेतृत्व छीन कर कांग्रेस पार्टी के हाथो में देकर कर्नाटक और हिमाचल की जनता ने यह संपूर्ण भारत को संदेश दिया है कि देश को मात्र कांग्रेस पार्टी ही बचा सकती है और भारत का उज्ज्वल भविष्य कांग्रेस के हाथो में सुरक्षित है।

सुदर्शन शर्मा से सवाल किया गया कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व किसके हाथ में होगा? इस पर उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी मुख्य चेहरे होंगे।

बीजेपी का झूठ जान चुकी है जनता- सुदर्शन शर्मा

सुदर्शन शर्मा से बीजेपी की लगातार हार को लेकर सवाल किए जाने पर बोले कि भारतीय जनता पार्टी का झूठ जनता जान चुकी है और हिन्दुस्तान की जनता का विश्वास बीजेपी खो चुकी है। जिसमें अक्सर धर्म के नाम पर चुनाव लड़वाना बीजेपी की फिदरत रही है। जिसका परदाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है कि भारत में नफरत की दुकान बंद होकर मोहब्बत की दुकान खोलकर राष्ट्र में सौहार्दपूर्ण माहौल पैदा हुआ है। जिसका नतीजा है कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि से चला हुआ विजय रथ कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से सरकार का गठन कर चुका है।

लोकसभा के चुनाव में बनेगी कांग्रेस की सरकार

प्रदेश प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की ओर से कर्नाटक की विजय का श्रेय राष्ट्रीय नेतृत्व के तालमेल को दिया। जिन्होंने समन्वय से रणनीति बना कर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस दिल्ली में सत्तासीन होगी। जिसका नेतृत्व राहुल के हाथों में होगा।

इसे भी पढ़े- IPL Match: आज धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, सोमवार से…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular