Friday, June 2, 2023
Homeपॉलिटिक्सHimachal politics: सुरेंद्र चौहान ने कहा- शिमला स्मार्ट सिटी में किसी प्रमुख...

Himachal politics: सुरेंद्र चौहान ने कहा- शिमला स्मार्ट सिटी में किसी प्रमुख नहीं बल्कि जनता का है योगदान

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव के बाद मेयर पद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। वहीं प्रदेश के छोटा शिमला वार्ड के पूर्व पार्षद व नवनिर्वाचित पार्षद सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वे पिछले 10 वर्ष से छोटा शिमला विकासनगर में बतौर पार्षद कार्य कर रहे हैं और जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया ‌है। उन्होंने कहा कि शिमला में स्मार्ट सिटी किसी पार्टी प्रमुख का नहीं बल्कि जनता का बहुत बड़ा योगदान है। इसके लिए लोगों से राय मशवरा भी लिया गया था जो धरातल पर नहीं उतर पाया और इसके लिए अत्यधिक पैसा भी खर्च किया गया ।

  • नगर निगम शिमला चुनाव के बाद मेयर पद के लिए अटकलें हुई तेज
  • सुरेंद्र चौहान ने कहा शिमला में स्मार्ट सिटी में किसी प्रमुख का योगदान नहीं
  • स्मार्ट सिटी में जनता का बड़ा योगदान

महापौर बनने पर पार्किंग की समस्या को किया जाएगा खत्म- सुरेंद्र चौहान 

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें नगर निगम शिमला में महापौर पद के लिए चयनित किया जाता है तो वह पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके साथ ही शिमला नगर निगम की हर समस्या का समाधान करने का वे पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में शिमला नगर निगम में चहुमुखी विकास होगा।

दिल्ली में सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह की हुई मुलाकात

नगर निगम शिमला चुनाव के बाद मेयर समेत कई पदों को लेकर दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री के तीन खाली पदों को भरने के लिए भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के हिमाचल आने के बाद मंत्री के नामों का ऐलान किया जा सकता है साथ ही मेयर के पद के नाम का भी ऐलान किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- Pumpkin Juice: कद्दू के जूस पीने से होते हैं कई फायदे,…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular