Thursday, June 1, 2023
Homeपॉलिटिक्सHimachal politics: 'आप' नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, सीएम की मौजूदगी...

Himachal politics: ‘आप’ नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, सीएम की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला के चुनाव की तैयारी चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए रणनीति बनाने लगी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इनमें शिमला नगर निगम के इंजन घर वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुधीर कुमार शामिल हैं, साथ ही कंगन्धार से आजाद उम्मीदवार नीलम वर्मा भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। गुरुवार को दोनों उम्मीदवारों ने सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खु से मुलाकात के उपरांत पार्टी में शामिल हुए।
यह प्रत्याशी शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन वापस लेगें।

  • हिमाचल में आप उम्मीदवार कांग्रेस में हुए शामिल
  • सीएम सुक्खू की मौजूदगी में हुए शामिल
  • शुक्रवार को अपना नामांकन लेंगे वापस

सीएम ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पंहुचानें को कहा

सीएम सुखविंदर सिंह ने दोनों उम्मीदवारों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने की बात कही। सीएम ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के साथ नगर निगम चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने को कहा। सुधीर कुमार ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3 माह के कार्यकाल में महत्वपूर्ण फैसले लिए है, उनको देखते हुए उन्होंने कांग्रेस का दाम थामा है।

कांग्रेस से आप में आए थे सुधीर कुमार

सुधीर कुमार पहले 25 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे और हाल में उन्होंने आप का दामन थामा था। अब फिर से कांग्रेस पार्टी में वापिसी की है। कंगनाधार से नीलम वर्मा ने कहा की सीएम से मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़े- Solar project: पांगी घाटी में स्थापित किया जाएगा 10 करोड़ की लगात से 400 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular