India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं। बीजेपी की तरफ से नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया गया है, जिसमें शहर के लोगों से तमाम वादे किए गए हैं। वहीं, चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कहा नगर निगम शिमला के 7 वार्डों के प्रभारी के रूप में उन्हें चुना गया है और इन सातों वार्डों के प्रत्याशी नगर निगम शिमला के चुनावों में अपनी जीत दर्ज करेंगे।
- हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रचार हुआ तेज
- 2 मई पड़ेंगे वोट
- विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कहा पार्टी दर्ज करेगी जीत
बीजेपी ने नगर निगम शिमला के लिए बेहतरीन काम किया- बलबीर सिंह
बलबीर सिंह ने बताया कि 25 साल तक शिमला नगर निगम में कांग्रेस का कार्यकाल रहा और 5 वर्ष कम्युनिस्ट पार्टी रही लेकिन जो विकास अंग्रेजों के बाद रुक गया था, उस विकास को भारतीय जनता पार्टी ने गति दी है, फिर चाहे वह सड़कों को चौड़ा करना हो, टनल का निर्माण करना हो, ओवर ब्रिज बनाना हो या फुटपाथ बनाना हो, भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम शिमला के लिए बेहतरीन कार्य किया है।
बलबीर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा कहती है कि उनके पास पैसा नहीं है। ऐसे में उन्होंने सभी स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह नगर निगम शिमला में भाजपा को विजय बनाए और वह केंद्र से पैसा लाकर नगर निगम शिमला में अत्यधिक विकासात्मक कार्य करेंगे।
इसे भी पढ़े- Measles outbreak: हिमाचल प्रदेश के चंबा में फैला खसरा, चपेट में आए 20 बच्चे