Wednesday, June 7, 2023
Homeपॉलिटिक्सHimachal politics: प्रतिभा सिंह ने बीजेपी पर निशाना, बोली- जनता जान चुकी...

Himachal politics: प्रतिभा सिंह ने बीजेपी पर निशाना, बोली- जनता जान चुकी है बीजेपी की सच्चाई

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैस राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ने लगी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भाजपा की सच्चाई का भलीभांति पता चल चुका है, ऐसे में शिमला नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने के बीजेपी चाहे जितने भी हथकंडे अपना ले कुछ उससे कुछ होने वाला नहीं है। सांसद प्रतिभा सिंह ये बात बुधवार को राजीव भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को निगम चुनाव को लेकर अच्छी फीडबैक मिल रही है। सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह जनता के विचारों और उनकी समस्याओं को जनाने के बाद तैयार किया है।

  • हिमाचल में 2 मई को होगा नगर निगम शिमला चुनाव
  • प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज
  • प्रतिभा सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रतिभा सिंह का अध्यक्ष के पद पर एक साल हुआ पूरा

सांसद प्रतिभा सिंह का बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। मीडिया की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह सभी को एक साथ लेकर चल रही हैं। इस दौरान सभी 68 हलकों का दौरा किया है। प्रदेश की जनता से जो वादा किया गया था पार्टी उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

नेताओं को प्रचार करने की जिम्मेदारी

प्रतिभा सिंह कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर नेताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मंत्रियों, सीपीएस और विधायकों के बैठक कर चुके हैं। सभी अपनी चुनावी ड्यूटियों के अनुसार प्रचार में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी वार्डों में पार्टी प्रचार को तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि 4 उपचुनाव और विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी नगर निगम शिमला चुनाव भी जीतने में कामयाब होगी।

इसे भी पढ़े- Best Places For Summer Vacation: गर्मी छुट्टियों में घूमने की  5 बेस्ट डेस्टिनेशन्स, जहां जा सकते  है परिवार के संग

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular