Friday, June 2, 2023
Homeपॉलिटिक्सMC Shimla Election: नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस की जनता...

MC Shimla Election: नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस की जनता से 14 वचनबद्धता

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), MC Shimla Election, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार करने के लिए पूरा जोर लगा दी हैं। राजनीतिक पार्टियों की तरफ से जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी मंगलवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस बार विधानसभा के दौरान जनता को दी गई गारंटी से परहेज करते हुए वचनबद्धता रखी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नगर निगम चुनाव के लिए जनता के सामने 14 वचनबद्धता रखी है।

  • हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव की तैयारी हुई तेज
  • कांग्रेस पार्टी ने जनता के सामने रखी 14 वचनबद्धता
  • 2 मई को होने हैं चुनाव

जानिए कांग्रेस की जनता से की गई 14 वचनबद्धता?

  1. शिमला शहर होगा क्लीन, ग्रीन और सुव्यवस्थित
  2. निर्विघ्न स्वच्छ जल की आपूर्ति
  3. पार्क, पार्किंग और सामुदायिक केंद्र की सुविधा
  4. शहर को नशा मुक्ति बनाने की दिशा में कदम
  5. एंबुलेंस मार्ग और सुचारू सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
  6. वेलनेस सेंटर
  7. इनडोर स्टेडियम
  8. शहरी गरीब व्यक्तियों को आवास योजना
  9. कंजेशन से छुटकारा और व्यापारियों को राहत
  10. स्वास्थ्य क्षेत्र का विस्तारीकरण
  11. महिलाओं के उत्थान के लिए कौशल विकास योजना
  12. विद्युत सेवाएं
  13. पर्यटन विकास
  14. शिक्षा सुदृढ़ीकरण और पुस्तकालय

कांग्रेस का घोषणा पत्र की खास बात

नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाया जाएगा। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कांग्रेस हरित शिमला के तहत पेड़-पौधों का बचाव करगी और खाली स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम शिमला में नए समृद्ध क्षेत्र में दोहरी टैक्स प्रणाली को व्यवस्थित करने का वादा किया गया है। नगर निगम शिमला में नए सम्मिलित हुए क्षेत्रों में लीज होल्डर को फ्री होल्डिंग की व्यवस्था दी जाएगी। इसके अलावा नगर निगम शिमला में स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए विदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़े- Himachal tourism: हिमाचल की वादियों का दीदार करने का करें प्लान, जानिए मनाली में घूमने की खूबसूरत जगह

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular