Friday, June 9, 2023
Homeपॉलिटिक्सMC Shimla Election: बीजेपी नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- जनता...

MC Shimla Election: बीजेपी नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- जनता से गारंटी के नाम कर रही विश्वासघात

- Advertisement -

MC Shimla Election: हिमाचल प्रदेश मे नगर निगम शिमला की तैयारी को लेकर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाना शुरू कर दी थी। निगम चुनाव में पूरे प्रदेश की निगाहें शिमला पर ही टिकी है। निगम चुनाव के बीच पूरे प्रदेश की निगाहें शिमला पर टिकी हुई हैं. विपक्षी दल बीजेपी की तरफ से कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने का क्रम जारी हो गया है। वहीं, चुनाव से पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता से गारंटी के नाम पर विश्वासघात कर रही है।

  • हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टियां
  • बीजेपी नेता ने सरकार पर साधा निशाना
  • बोले- कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है
  • गांरटी के नाम पर जानता से कर रही विश्वासघात

गारंटी को पूरा करने में जनता से हो रहा है छल- परमार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से 10 गारंटियों का वादा की थी, जिसे पूरा नहीं किया। परमार सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की 18 साल से 59 साल तक की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी को पूरा करने के लिए छल किया जा रहा है। किसानों से गाय का गोबर खरीदने का वादा किया था और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली की योजना नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस सरकार ने जनता से सिर्फ झूठे वादे की है।

सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार फेल है- परमार

परमार ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ जल्द से जल्द मिलना चाहिए। सरकार कभी मार्च महीने में तो कभी अप्रैल महीने में पुरानी पेंशन को बहाल करने की बात कहती है। कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

इसे भी पढ़े- Insulin pump: टाइप-एक मधुमेह के टीके से बच्चों को मिलेगा छुटकारा, इंसुलिन पंप से मिल रही राहत

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular