Friday, June 2, 2023
Homeपॉलिटिक्सMC Shimla Election: नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रचार हुआ तेज,...

MC Shimla Election: नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रचार हुआ तेज, बीजेपी नेताओं ने किया प्रचार

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), MC Shimla Election, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगम निगम शिमला चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नगर निगम चुनाव के लिए 30 अप्रैल को प्रचार थम जाएगा। प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रचार किया। जयराम ठाकुर ने ढली व खलीणी में चुनावी जनसभाओं किया। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॅा. राजीव बिंदल ने बैनमोर और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने टुटू नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रचार किया। भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर भी बैठकों को दौर जारी है। इसके तहत भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के साथ बैठक की।

  • नगर निगम शिमला के लिए चुनाव में आई तेजी
  • बीजेपी के कई नेताओं ने किया प्रचार
  • 2 मई को पड़ेंगे वोट

प्रचार के दौरान युवाओं को साधने का प्रयास

भाजपा नगर निगम के चुनाव को जीतने के लिए युवाओं तक संपर्क साधने की योजना बनाएगी और उसके उपरांत एक ऑडियो ब्रिज कॉन्फ्रैंस के माध्यम से शिमला नगर निगम के 9 हजार युवाओं के साथ कॉन्फ्रैंस भी करेंगे। उन्होंने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जाकर प्रचार करने को कहा। संजय टंडन आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में बैकफुट पर आ गई है। जिसका प्रमुख कारण विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से की गई झूठी गारंटियां है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में शहर की जनता कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं आने वाली है।

इसे भी पढ़े- Health Tips: क्या आप भी जानते हैं नींबू और हल्दी के सेवन के फायदे, जाने हमारी इस खास रिर्पोट में

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular