Thursday, June 1, 2023
Homeपॉलिटिक्सSuresh Kashyap: बीजेपी अध्यक्ष के इस्तीफे की अटकलों के बीच बिगड़ी तबीयत,...

Suresh Kashyap: बीजेपी अध्यक्ष के इस्तीफे की अटकलों के बीच बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में हुए भर्ती

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़),Suresh Kashyap,शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप मे इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह जानकारी सूत्रों की तरफ से दी गई है। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि कश्यप ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है। वहीं, इस्तीफे की अटकलों के बीच अध्यक्ष की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष के इस्तीफा देने की खबर
  • इस्तीफे बीच अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत
  • दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद नियुक्त हुए थे कश्यप

आपको बता दें, राजीव बिंदल के बाद सुरेश कश्यप को 22 जुलाई 2020 में बीजेपी की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। नवंबर 2021 में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली थी हार

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को हार को सामना करना पड़ा था। सुरेश कश्यप पच्छाद से दो बार विधायक रहे हैं। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए भी चुना गया। बीजेपी प्रदेश में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

इसे भी पढ़े- Himachal politics: राहुल गांधी पर जयराम साधा निशाना, बोले- देश में परिवार का नहीं, संविधान का है राज

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular