Wednesday, June 7, 2023
HomeशिमलाAnurag thakur: अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

Anurag thakur: अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Anurag thakur, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय दीपक चक्कर में कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्णिम पल व्यतीत किए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचय बैठक की जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत नाम को जाना। उसके उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हमें व्यक्तिगत संपर्क से एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में रिपीट करनी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर से खुलकर बातचीत की और केंद्रीय मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए।

कार्यकर्ताओं के साथ खाए जलेबी

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी का आनंद भी उठाया। भारतीय जनता पार्टी अपने आप को एक परिवार मानता है और आज अनुराग ठाकुर ने साबित कर दिया कि किस प्रकार से उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्णिम पल बिताकर एक परिवार के सदस्य के रूप में समय व्यतीत किया। कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के सामने कविताएं और संगीत गाकर अपना हुनर व्यक्त किया।

कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और उन्हें चुनावी टिप्स भी दिए। इस दौरान राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, रवि मेहता, चेतन ब्रागटा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार समेत की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े- Jagat negi: जगत नेगी का पूर्व सीएम पर हमला, बोले- अपने…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular