Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाअपनी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा पहुंची सोनिया, वहीं बनाएंगी रणनीति

अपनी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा पहुंची सोनिया, वहीं बनाएंगी रणनीति

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (At His Daughter Priyanka’s House) : अपनी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा सोनिया गांधी पहुंच गई है। संभवत वहीं सोनिया गांधी कांग्रेस की अगली रणनीति बनाएंगी। सोनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंची हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी चार अक्टूबर से शिमला में अपने घर पर छुट्टियां मना रही हैं। पहले 10 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली रखी गई थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे बदलकर अब 14 अक्टूबर कर दिया गया है।

सोनिया गांधी अपनी बेटी के साथ आई हैं रहने

इसी बीच सोनिया गांधी शिमला में अपनी बेटी के साथ रहने आई हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की भी रैली आयोजित हो और कांग्रेस अपने दमखम के साथ चुनाव प्रचार करें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular