Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाराजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आज होगा चुनाव

राजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आज होगा चुनाव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (At Rajiv Bhavan) : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस चुनाव में प्रदेश भर के 90 डेलीगेट्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में मुकाबला है।

सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट

यह चुनाव राजीव भवन शिमला में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस कमेटी से डेलीगेट हैं। विधानसभा चुनावों के कारण इन दिनों अलका लांबा हिमाचल में मीडिया का कार्यभार देख रही हैं। उन्होंने दिल्ली के चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री से शिमला में ही अपने मत का प्रयोग करने की अनुमति मांगी है।

राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य लोग डालेंगे वोट

राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी डेलीगेट के रूप में वोट डालेंगे। पिछले दिनों शिमला में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया था।

उक्त प्रस्ताव के तहत सोनिया गांधी को प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फैसला लेने का अधिकार दिया गया था। अध्यक्ष के लिए चुनाव न होने की स्थिति में प्रदेश के इस प्रस्ताव पर गौर होना था, लेकिन अब दो प्रत्याशियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर हो रहे चुनाव के कारण प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट्स को भी मतदान करना होगा।

ALSO READ : एचआरटीसी की दो बसें नगर पंचायत भोटा में आपस में टकराई, कई यात्री घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular