Saturday, March 25, 2023
Homeशिमलाबाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Bike Riding Young Man) : सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। यह दुर्घटना नगरोटा बगवां-भदरेहड़ संपर्क मार्ग पर हुआ। इस दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजकीय फार्मेसी कॉलेज के समीप हुआ यह हादसा

पुलिस के अनुसार यह हादसा राजकीय फार्मेसी कॉलेज के समीप हुआ। मिली जानकारी के अनुसार युवक अविनाश कुमार (26) पुत्र माधो राम निवासी पलाहचकलू नगरोटा से अपने घर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। जिससे युवक पास के एक नाले में जा गिरा। उसे गंभीर अवस्था में नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक युवक का था विवाहित

दुर्घटना में मृत युवक विवाहित था और वह एक निजी संस्थान में काम करता था। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर एसएचओ अशोक राणा ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है।

ALSO READ : हवाई विमान की सेवा सप्ताह में चार दिन शिमला के बाद कुल्लू में भी की जाएगी शुरू

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular