Monday, March 27, 2023
Homeशिमलाकांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रियंका गांधी के सोलन रैली...

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रियंका गांधी के सोलन रैली के बाद होगी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिमला, (Congress Central Election Committee Meeting) : कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रियंका गांधी के सोलन रैली के बाद आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन अब प्रियंका गांधी की 14 अक्टूबर को सोलन में होने वाली रैली के बाद होगा। 29 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में जुटे प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को हिमाचल में जाकर रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय चुनाव कमेटी ने 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों का कर लिया हैं चयन

39 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का केंद्रीय चुनाव कमेटी ने चयन कर लिया है। अब शेष 29 सीटों के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में मंथन होना है कि जिसे टिकट दिया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने गत दिन 22 सीटों पर दावेदारों के पैनल बनाकर केंद्रीय कमेटी की मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। सात सीटों के पैनल पहले से ही केंद्रीय कमेटी के पास लंबित हैं।

केंद्रीय कमेटी की बैठक करने के लिए 10 या 11 अक्टूबर को मांगा गया था समय

स्क्रीनिंग कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिखकर 10 या 11 अक्टूबर को केंद्रीय कमेटी की बैठक करने के लिए समय मांगा था। रविवार को सोनिया गांधी के कार्यालय की ओर 14 अक्टूबर तक बैठक के लिए समय नहीं दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली को सफल बनाने का निर्देश देते हुए प्रदेश के नेताओं को हिमाचल जाने के लिए कहा गया है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार को दिल्ली में ही रहीं, जबकि चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन तथा नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

ALSO READ : पीएम के चंबा दौरे के दौरान 1,500 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, ड्रोन से रखी जाएगी चंबा के चौगान पर नजर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular