Congress Will Restore Old Pension Scheme कांग्रेस सत्ता में आने पर बहाल करेगी ओल्ड पेंशन स्कीम
- आउटसोर्स पर भर्ती भी होगी बंद और रेगुलर भर्ती करेगी कांग्रेस सरकार : राजीव शुक्ला
- कहा- करुणामूलक आधार पर मिलेगा सभी पात्रों को रोजगार
लोकिन्दर बेक्टा, शिमला।
Congress Will Restore Old Pension Scheme : इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने अभी से अपने तरकश से तीर निकालने शुरू कर दिए हैं।
इसके तहत कांग्रेस ने गुरुवार को बड़े ऐलान किए। पार्टी ने घोषणा की है कि उनकी सरकार बनने की सूरत में राज्य में कार्यरत कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
आउटसोर्स कर्मचारियों के उत्पीड़न को समाप्त किया जाएगा और इस प्रथा को बंद कर सरकार सीधी नियमित भर्ती की जाएगी। कांग्रेस ने राज्य में करुणामूलक भर्ती के लिए संघर्ष कर रहे पात्र लोगों को राहत देने की घोषणा की है और कहा है कि सभी पात्र लोगों को उनकी सरकार नौकरी देगी।
कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू करेगी।
कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ से इसकी शुरूआत कर दी है और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां भी इसे लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर आउटसोर्स की प्रथा को समाप्त करेगी और आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को नियमित करेगी। राज्य में सीधी भर्ती होगी और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा।
करुणामूलक आधार पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों को कांग्रेस रोजगार देगी और सारी भर्तियां की जाएंगी।
जनता भाजपा सरकार से दुखी (Congress Will Restore Old Pension Scheme)
शुक्ला ने कहा कि राज्य में जनता भाजपा सरकार से दुखी हैं और वे बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है।
चाहे युवा की बात है या महिलाओं या फिर किसान-बागवानों की, सभी इस सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। कर्मचारियों का वर्ग तो ऐसा है जो बुरी तरह से त्रस्त है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं और कांग्रेस यहां पर अगली सरकार बनाएगी।
गुटों में बंटी है भाजपा (Congress Will Restore Old Pension Scheme)
राजीव शुक्ला ने कहा कि जहां तक गुटबाजी की बात है, भाजपा राष्ट्रीय स्तर से लेकर नीचे तक गुटों में बंटी हुई है। ऐसे में कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को पहले अपने कुनबे में झांक कर देखना चाहिए।
कांग्रेस छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वालों को लेकर पूछे गए सवाल पर शुक्ला ने कहा कि चुनावी साल में ऐसा होता रहता है। कुछ लोगों को टिकट नहीं मिलता तो वह नाराज होकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि मनमुटाव तो परिवार के सदस्यों में भी होते हैं।
‘आप’ का हिमाचल में जनाधार नहीं (Congress Will Restore Old Pension Scheme)
शुक्ला ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई जनाधार नहीं है। वह केवल एक पर्यटक के तौर पर यहां आई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और गोवा में इस पार्टी का क्या हुआ है, वह सामने है।
उन्होंने कहा कि इस दल द्वारा केवल हौवा बनाने की कोशिश की जा रही है और चुनावों के बाद यह पार्टी वापस लौट जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा।
कांग्रेस में हाईकमान लेती है निर्णय (Congress Will Restore Old Pension Scheme)
राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी में बदलाव की बात हो या चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की बात, यह पार्टी हाईकमान तय करता है।
उन्होंने कहा कि सभी की राय के बाद ही इस तरह का निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सभी की राय जानी है।
अब अंतिम फैसला वही लेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी बदलाव करेगा या जो भी फैसला प्रदेश को लेकर लेगा, वह सभी को स्वीकार होगा।
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस में सब्सिडी दे सरकार (Congress Will Restore Old Pension Scheme)
राजीव शुक्ला ने कहा कि देशभर में जनता महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम 150 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 130 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम भी और तेजी से बढ़ने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में सत्ता संभालने से पहले कहा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम 40 और 30 रुपए प्रति लीटर होने चाहिएं लेकिन आज स्थिति यह है कि दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी होने वाली है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना में सिलेंडर तो दे दिए लेकिन उसे भरवाना लोगों के बस से बाहर हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों से वसूली कर रही है और उस राशि से अपनी योजनाएं चलाकर वोट लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सरकार तुरंत पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर लोगों को सब्सिडी देकर राहत दे और सब्सिडी का खर्च सरकार वहन करे।
उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह सरकार के समय में जो व्यवस्था थी, उसे लागू करने की सख्त जरूरत है। तभी लोगों को इस महंगाई में राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे तो इससे सभी अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे और इसका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा। Congress Will Restore Old Pension Scheme
Read More : Developmental Projects in Shillai Area शिलाई क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास
Read More : Chaitra Navratri Fair चैत्र नवरात्र मेले दौरान वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित